कुरार विलेज में रामकथा के पांचवें दिन भगवान श्री राम की बाल लीलाओं से जुड़ी कथा के सटीक वर्णन से भावविभोर हुए रामभक्त

कुरार विलेज में रामकथा के पांचवें दिन भगवान श्री राम की बाल लीलाओं से जुड़ी कथा के सटीक वर्णन से भावविभोर हुए रामभक्त

कुरार विलेज में रामकथा के पांचवें दिन भगवान श्री राम की बाल लीलाओं से जुड़ी  कथा के सटीक वर्णन से भावविभोर हुए रामभक्त ...

- पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा आयोजित रामकथा में सांसद गोपाल शेट्टी, नितेश राणे, क्रांति रेडकर सहित कई दिग्गजों का लगा तांता

* अमित मिश्रा

       मालाड : नव ऊर्जा फाउंडेशन , मानस परिवार द्वारा कुरार गाँव, मालाड (पूर्व) के महर्षी बुवा साळवी मैदान में  आयोजित श्रीराम कथा  के पांचवे  दिन आज बुधवार को भगवान श्री राम की बाल लीलाओं से जुड़ी कथा का अद्भुत वर्णन किया गया।  पद्मविभूषण स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की मधुर वाणी में भगवान रामचंद्र जी की बाल लीलाओं का सटीक वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी रामभक्त भाव-विभोर हो गए। सभी ने इस आयोजन के लिए पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा का आभार माना कि इस दिव्य रामकथा का आयोजन उनके कारण मालाड के लोगों को नसीब हुआ है। 

   श्री राम कथा के भव्य आयोजन के अवसर पर उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक नितेश राणे , न्यायमूर्ति आशीष अयाचित , पूर्व विधायक घनश्याम दुबे, पूर्व विधायक ठाकुर  रमेश सिंह , एनसीबी के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे, प्रख्यात अभिनेत्री क्रांति रेडकर,  पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके मंगेश नाईक, शमशेर यादव (भाजपा महासचिव-ठाणे शहर) ,गौरी शंकर चोबे तथा श्रीमती हिमांगी सखी माँ  सहित भारी संख्या में मुम्बई के अनेक मान्यवर उपस्थित थे।