राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें प्रदान किया "भारत रत्न"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें प्रदान किया "भारत रत्न"
फोटो :साभार Social Media

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें प्रदान किया "भारत रत्न"

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह रहे उपस्थित


* विशेष संवाददाता

     नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें हिंदुस्तान का सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" प्रदान किया।

    इसके उपरांत अपने उद्गार प्रकट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने पर हर्षित भी हूँ और भावुक भी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है।
    गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि "आडवाणी जी निःस्वार्थ भाव से जीवन पर्यंत देशहित के कार्यों और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है।"
   इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।