भाजपा द्वारा दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन

भाजपा द्वारा दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन

भाजपा द्वारा दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन

- भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से बांधा समां

* संवाददाता

     भायंदर :  मीरा भायंदर शहर भाजपा के वरिष्ठ नेता एड. रवि व्यास द्वारा दीपावली और छठ पूजा के मौके पर आयोजित भव्य स्नेह सम्मेलन का कार्यक्रम भायंदर पश्चिम के बालाजी (पपैया) ग्राउंड मे संपन्न हुआ. इस सांस्कृतिक और रंगारंग आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित भोजपुरी सुपरस्टार लोकगायक  भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीत-संगीत की सुंदर प्रस्तुतियों के जरिये खूब समां बांधा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे उत्तरभारतीय समाज के साथ ही सभी वर्ग और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या मे उपस्थिति दर्ज कराई. लोकगीत, छठगीत ,भोजपुरी और अवधी गीतों पर मनोज तिवारी की शानदार बेमिसाल परफॉरमेंस पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए.

   कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद, ठाणे लोकसभा चुनाव प्रमुख डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडेय, कोकण प्रान्त भाजपा प्रभारी हेमंत म्हात्रे, मीरा भायंदर शहर भाजपा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर,कोकण प्रान्त प्रभारी हेमंत म्हात्रे तथा विधायक गीता जैन सहित पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.    

  अंत में आयोजक ने सभी प्रमुख गणमान्य लोगों का स्वागत और सत्कार करते हुए भारी संख्या मे उपस्थित सभी लोगों को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामना प्रेषित की।