MFI : मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डॉक्टर अनिल निगम को प्रदान किया "बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड"

MFI : मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डॉक्टर अनिल निगम को प्रदान किया "बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड"

MFI : मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डॉक्टर अनिल निगम को प्रदान किया "बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड"


* नई दिल्ली संवाददाता


      नई दिल्ली : मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (MFI) ने नई दिल्ली के प्यारे लाल भवन में मीडिया एकेडमिक में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर अनिल निगम को" बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवार्ड " देकर सम्मानित किया। 

  एक भव्य समारोह में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान डॉक्टर अनिल निगम के अलावा हरियाणा उच्च शिक्षा आयोग के चेयरमैन प्रो. बी. के. कुठियाला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

  बता दें कि डॉ. निगम वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक हैं। वह पिछले 10 वर्षों से मीडिया के छात्र एवं छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने लगभग 18 वर्षों तक अनेक समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह प्रिंट मीडिया के अलावा डिजिटल मीडिया में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। विभिन्न शोध जर्नल, पत्र-पत्रिकाओं एवं न्यूज पोर्टलों में उनके 800 से अधिक शोध पत्र, आलेख, फीचर और रिपोर्ट प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा उनकी चार पुस्तकें और अनेक चेप्टर भी प्रकाशित हो चुके हैं।