रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्यों की बैठक को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित

रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्यों की बैठक को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित

रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्यों की बैठक को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित

* अमित मिश्रा

   दादर : सम्पूर्ण महाराष्ट्र से आये रेल मंत्रालय द्वारा नियुक्त रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी )के सदस्यों की एक बैठक दादर स्थित भाजपा कार्यलय में सम्पन्न हुई। इस बैठक को उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने संबोधित किया। 

  पूर्व सांसद शेट्टी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम तो हाल ही में आये रेल बजट की प्रशंसा करते हुए इसे रेल और रेल यात्रियों का हित साधता एक उत्कृष्ट बजट बताया। उन्होंने रेल परामर्श समिति के सदस्यों से बैठक के दौरान यह भी कहा कि रेल यात्रियों की जो भी समस्या या कठिनाई हो अथवा रेल या रेल यात्रियों से जुड़ा कोई भी मसला हो, वे उसे रेल समिति में उठाएं। उन्हें भी रेल समस्या से जुड़ी  आवश्यक बात लिखकर दें। वे उनकी कठिनाई का हल निकालने के लिए रेलवे के जनरल मैनेजर से मिलकर उनकी न सिर्फ बात पहुंचाएंगे बल्कि उसके हल कराने के लिए भी प्रतिबद्ध रहेंगे।आवश्यकता पड़ने पर अगली बैठक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग होगी।
   इस बैठक में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. योगेश दुबे तथा मयूरभाई ओवरसियर उपस्थित थे। इस बैठक का आयोजन रेलवे प्रवासी संगठना के अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने किया था।