मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश आने का न्योता ....

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश आने का न्योता ....

पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे और श्री गुलाब दुबे ने सी एम से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश आने का न्योता ....

* अमित मिश्रा

      महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता सिर्फ महाराष्ट्र भर में ही सीमित नहीं है बल्कि यहां से करीब 1400 किलोमीटर दूर  उत्तर प्रदेश में भी उनको दिल से सम्मान देने वालों की कमी नहीं है। महाराष्ट्र को इतना अधिक कर्मठ और समर्पित मुख्यमंत्री मिला है जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन उर्ध्वाकार आकाश की ओर बढ़ता ही चला जा रहा है। उनकी तेज गति की कार्यशैली और तत्काल निर्णय लेकर विकास कार्यों पर जोर देने की सच्ची नीयत ने उत्तर प्रदेश के लोगों के दिलों में सम्मानजनक जगह बना ली है।

    अब खबर मिली है कि मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके उत्तर प्रदेश के कुछ दिग्गज नेताओं ने उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया है। पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे एवम् शिवसेना के उत्तर भारतीय नेता श्री गुलाब दुबे ने मुख्यमंत्री  आवास पर उनसे सदिच्छा भेंट करके उन्हें उत्तर प्रदेश आने के संदर्भ में निवेदन किया है।

  इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे ने मुख्यमंत्री श्री शिंदे को पवित्र शंख भेंट में देते हुए मानो महाराष्ट्र के विकास के लिए शंखनाद कर देने का आह्वान भी कर दिया।

     मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के दौरान उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे जी भी वहां उपस्थित थे। इस भेंट को गंगा और गोदावरी के संगम के रूप में भी देखा जा सकता है। 

    इस मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक श्री घनश्याम दुबे, शिवसेना संगठक व शिवसेना में अत्यंत लोकप्रिय उत्तर भारतीय चेहरा श्री गुलाब दुबे तथा अनेक शिवसेना नेता व उत्तर भारतीय दिग्गज उपस्थित थे।