वार्ड-31 की भाजपा उम्मीदवार मनीषा कमलेश यादव ने भरा पर्चा, उतरीं चुनावी रण-संग्राम में
वार्ड-31 की भाजपा उम्मीदवार मनीषा कमलेश यादव ने भरा पर्चा, उतरीं चुनावी रण-संग्राम में
- वार्ड के विकास को नई राह और गति देगी "नारी शक्ति"
- कार्य सम्राट पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों, जन-सुविधाओं के लिए सतत किए गए संघर्ष और सफलता की विरासत को आगे ले जाने का संकल्प !
* अमित मिश्रा
कांदिवली : कांदिवली - पश्चिम के चारकोप विधानसभा अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक-31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की समाजसेवी बेटी मनीषा यादव, इसी वार्ड से भाजपा उम्मीदवार बनकर चुनावी रण-संग्राम में उतरी हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में एकत्रित स्थानीय नागरिकों के जन-सैलाब के साथ चुनावी रैली लिए वे पर्चा भरने पहुँचीं थीं।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 31 के महिला सीट हो जाने के उपरांत
भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कार्य सम्राट पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की पुत्री मनीषा कमलेश यादव पर विश्वास जताया और उनको महायुती का दमदार प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

मनीषा यादव ने मंगलवार को सुबह अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। जिससे क्षेत्र में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के प्रति स्नेह, सम्मान और भरोसे के प्रत्यक्ष दर्शन के साथ-साथ यहां भाजपा की ताकत का स्पष्ट प्रदर्शन भी देखने को मिला।

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव इसी वार्ड से लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वार्ड के विकास और जन सुविधाओं के लिए उनके द्वारा किये गए अनगिनत सफल प्रयासों, उनकी संगठनात्मक क्षमता, उत्कृष्ट जनसंपर्क और अनुभवों का सीधा लाभ उनकी समाजसेवी बेटी तथा इस वार्ड से भाजपा उम्मीदवार मनीषा यादव को मिल सकता है।

नामांकन दाखिल करने के अवसर पर स्थानीय विधायक योगेश सागर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव,
भाजपा नेता संजय सिंह ठाकुर तथा लालजी दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के साथ ही वार्ड क्रमांक-31 में चुनावी माहौल और सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
