राकांपा दहिसर तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा ने शांति नगर में चलाया सफाई अभियान

राकांपा दहिसर तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा ने शांति नगर में चलाया सफाई अभियान

राकांपा दहिसर तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा ने शांति नगर में चलाया सफाई अभियान

* संवाददाता

   दहिसर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( अजित पवार ) की दहिसर तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा ने दहिसर विधानसभा के शांति नगर इलाके में स्थित साईं बाग परिसर में स्वच्छ्ता अभियान चलाया। 

  बता दें कि इस परिसर में कचरे का अंबार लगा रहता था और उसकी दुर्गंध से नागरिक बेहद त्रस्त रहते थे। शराबी यहां शाम से बैठकर देर रात तक शराब पीते थे और खाली बोतलें इधर-उधर फेंक देते थे। ऐसी खाली बोतलों का यहां जैसे अंबार लग गया था। शराबियों के कारण महिलाओं की असुरक्षा भी यहां विकट प्रश्न थी। यहां के नागरिकों द्वारा बार-बार  शिकायत करने के बाद भी कथित रूप से महानगरपालिका का संबंधित विभाग यहां की सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा था।

    अंत में थक हारकर स्थानीय नागरिकों ने राकांपा की तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई तब दहिसर की बेटी के नाम से विख्यात ममता शर्मा ने अपने खर्च से परिसर की सफाई शुरू करवाकर पूरे साईं बाग को चकाचक करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इसके लिए ममता शर्मा का आभार माना ।  इसी के साथ सैकड़ों स्थानीय नारी शक्ति ने ममता शर्मा को सम्मानित भी किया।