प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में कांदिवली में हुआ विशेष आयोजन

प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में कांदिवली में हुआ विशेष आयोजन

प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में कांदिवली में हुआ विशेष आयोजन

* संवाददाता

     कांदिवली : एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी तथा महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें वन्दन करने के लिए वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने अपने नगरसेवक कार्यालय के पास स्थित समाज मंदिर हॉल में एक विशेष स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।

  इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए हर देश भक्त को उनके द्वारा बताई हुई राह पर चलने का आह्वान किया।

   इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के साथ सुलभा जोशी, चुन्नीलाल चौहान , अशोक दुबे, गोपाल झा व मुकेश चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।