Varansi में "संस्कृति- संस्कार-नाद योग" का आयोजन ... 

Varansi में "संस्कृति- संस्कार-नाद योग" का आयोजन ... 

Varansi में "संस्कृति- संस्कार-नाद योग" का आयोजन ... 

- मराठी भजन की धुन से भी गुंजित हुआ काशी 

* वाराणसी संवाददाता

   वाराणसी : सेठ आनंद जयपुरिया स्कूल, वाराणसी में ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक-श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, संत प्रकोष्ठ) के प्रेरणापूर्ण मार्गदर्शन में संस्कृति, संस्कार और नाद योग का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योगीराज के पूर्वांचल के “संस्कृति-संस्कार-नाद योग” तूफानी दौरे का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

  योगीराज ने अपने उद्बोधन में “हर विद्यालय में संस्कारालय” की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते प्रभाव से बच्चों के संस्कार कमजोर हो रहे हैं, जिससे अभिभावक चिंतित हैं। विद्यालयों में संस्कार केंद्र स्थापित कर इस स्थिति को सुधारा जा सकता है।

  कार्यक्रम में नाद योग की विशेष मराठी भजन "पाउले चालती पंढरी ची वाट" नामक मराठी भजन धुन लोगों को बहुत ही पसंद आया । आयोजन में विद्यार्थियों में बांसुरी वितरण भी किया गया, जिससे सभी में आनंद की लहर दौड़ गई।

  प्रधानाचार्य धरमिंदर मेनन ने योगीराज का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विद्यालय के छात्रों ने इस अद्वितीय कार्यक्रम से अभिभूत होकर योगीराज का कोटिशः धन्यवाद किया और पुनः आगमन का आग्रह किया।

  शिक्षक नेता अश्वनी तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और ऐसे आयोजन नियमित होने चाहिए।