सचिन तेंडुलकर जिमखाना में  उन्नत सुविधाओं का एमसीए अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

 सचिन तेंडुलकर जिमखाना में  उन्नत सुविधाओं का एमसीए अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

 सचिन तेंडुलकर जिमखाना में  उन्नत सुविधाओं का एमसीए अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

* संवाददाता

   कांदिवली : सचिन तेंडुलकर जिमखाना, कांदिवली (पश्चिम) में निर्मित विभिन्न उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन करने के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 

     एमसीए (मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने आज यहां चार ड्रेसिंग रूम ,मैच रेफरी रूम , अंपायर रूम , चयनकर्ता रूम , स्टॉफ रूम तथा उपकरण रूम का रिबिन काटकर उद्घाटन किया।

   इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक के साथ भूषण पाटिल सहित सचिन तेंडुलकर जिमखाना के अनेक पदाधिकारी व सदस्य तथा क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे।