एस्टी सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन" आयोजित नवरात्रोत्सव में माता की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे अनेक गणमान्य नागरिक
"एस्टी सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन" आयोजित नवरात्रोत्सव में माता की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे अनेक गणमान्य नागरिक
- समाजसेवी भूषण पाटिल द्वारा भव्य आयोजन , जुट रही है माता के भक्तों की भारी भीड़
* संवाददाता
बोरीवली : बोरीवली (पश्चिम) में साईंबाबा नगर स्थित एस्टी सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव के आकर्षक पंडाल में माता अम्बे की दिव्य प्रतिमा विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है।

प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी भूषण पाटिल तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित इस भव्य नवरात्रोत्सव में माता अम्बे की अद्भुत प्रतिमा का दर्शन करने हर रोज हजारों नागरिक पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में उत्तर मुम्बई कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एड. अशोक सुत्राले, वरिष्ठ पत्रकार- लेखक अमित मिश्रा के साथ- साथ सदाभाई चव्हाण, मनोज नायर, कमलेश शेट्टी तथा राजेश निर्मल सहित अनेक गणमान्य नागरिक माँ अम्बे की प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे।

यहां समाजसेवी भूषण पाटिल ने पत्रकार अमित मिश्रा सहित सभी गणमान्य अतिथियों को माता की चुनरी और श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
