विधानसभा चुनाव में "दिल्ली फतह" के बाद उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा लोक कल्याण कार्यालय पर "विजय जल्लोष"
![विधानसभा चुनाव में "दिल्ली फतह" के बाद उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा लोक कल्याण कार्यालय पर "विजय जल्लोष"](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2025/02/image_750x_67a728c48daf4.jpg)
विधानसभा चुनाव में "दिल्ली फतह" के बाद उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा लोक कल्याण कार्यालय पर "विजय जल्लोष"
_ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की गरिमामय उपस्थिती
* अमित मिश्रा
कांदिवली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाने के लिए उत्तर मुंबई में भाजपा "लोक कल्याण कार्यालय" के बाहर विजय जल्लोष का भव्य आयोजन किया गया। बाजे-गाजे के साथ विशाल स्वरूप में आयोजित विजय जल्लोष में केंद्रीय मंत्री व सांसद पीयूष गोयल तथा उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी की विशेष रूप से गरिमामय उपस्थिती रही।
इस आयोजन में चारकोप के विधायक योगेश सागर, दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, विधायक प्रकाश सुर्वे, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमर शाह तथा दीपा पाटिल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस विजय जल्लोष में शामिल हुए।