सिरोही के हमतिया कॉलोनी की गणेश मूर्ति का कमेरी बांध में धूमधाम से विसर्जन

सिरोही के हमतिया कॉलोनी की गणेश मूर्ति का कमेरी बांध में धूमधाम से विसर्जन

सिरोही के हमतिया कॉलोनी की गणेश मूर्ति का कमेरी बांध में धूमधाम से विसर्जन...

* संवाददाता

     सिरोही ( राजस्थान) :  गणेशोत्सव के सातवें दिन यहां के कमेरी बांध में आज पाडीव कस्बे की हमतिया कॉलोनी की घरेलू गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पत्रकार-समाजसेवी सुरेश पुरोहित के निवास स्थान मातोश्री में भी सात दिवसीय घरेलू गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था। आज उनके निवास स्थान पर स्थापित मूर्ति का विसर्जन भी भरे मन से कमेरी बांध में किया गया। विसर्जन से पूर्व हुई महाआरती में भारी संख्या में पाडीव के परिजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  कमेरी बांध पर नाचते गाते डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन के लिए सभी पहुंचे थे। जहां आरती व पूजा-अर्चना के उपरांत गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस दौरान "गणपति बप्पा मोरया,, मंगलमूर्ति मोरया" का गगनभेदी जयघोष वातावरण में तैरता रहा।

    विसर्जन के दौरान पुखराज पुरोहित, कपुरा राम माली, भंवरलाल पुरोहित, जयंतीलाल पुरोहित, गणेश घांची, दिनेश पुरोहित, कमलसीह दहीया, मनोज पुरोहित, हिदाराम टी.प्रजापत, संजय पुरोहित,रमेश हीरागर, राकेश मंडवाड़ा, भरत पुरोहित, आनंद मंडवाड़ा, खेतसिंह भाटी, यशवीर पुरोहित,रामलाल भेटाला, भूराराम घांची, शारदा देवी, सुबटी देवी, जयवंती देवी, बसंती देवी, संतोष देवी, कंचन देवी, चौथी देवी, जमना देवी, गेरी देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी तथा पंखु देवी समेत सैकड़ों गणेशभक्त मौजूद रहे।