शुक्ला कम्पाउंड के निवासियों और ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का सत्कार समारोह सम्पन्न

शुक्ला कम्पाउंड के निवासियों और ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का सत्कार समारोह सम्पन्न

शुक्ला कम्पाउंड के निवासियों और ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का सत्कार समारोह सम्पन्न ...

* संवाददाता

   बोरीवली :  दहिसर के शुक्ला कम्पाउंड में महानगरपालिका द्वारा लगातार की जा रही तोड़क कार्रवाई को रुकवाने के लिए संघर्ष करते हुए वहां के झोपडीधारक तथा छोटे-मोटे दुकान धारक नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए दिए गए ऐतिहासिक योगदान तथा मुम्बई की ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों को राहत दिलाने में सफल रहे उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का नागरी सत्कार करने के लिए संकल्प चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुक्ला कम्पाउंड रहिवासी संघ और बोरीवली चालक-मालक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। 

 इसी आयोजन में दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी और विधायक प्रकाश सुर्वे को भी शुक्ला कम्पाउंड के नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।


   आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ विधायक मनिषा ताई चौधरी, विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर मुम्बई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर और वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक , शुक्ला कम्पाउंड के रहिवासी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।