पोईसर जिमखाना में एथलेटिक्स विजेताओं को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया पुरस्कृत

पोईसर जिमखाना में एथलेटिक्स विजेताओं को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया पुरस्कृत

पोईसर जिमखाना में एथलेटिक्स विजेताओं को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया पुरस्कृत

* संवाददाता
 
  कांदिवली :  "खासदार क्रीडा महोत्सव 2025-उत्तर मुंबई" अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन महावीर नगर, कांदिवली-पश्चिम स्थित पोईसर जिमखाना में किया गया।

   इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी एथलीटों का हौंसला बढ़ाया और विजयी एथलीटों को पुरस्कृत किया।

   इसी आयोजन के दौरान पोईसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी का शाल व श्रीफल देकर भव्य सत्कार किया गया ।

    आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ करुणाकर शेट्टी , भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, बाबा सिंह, यूनुस खान तथा अरविंद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।