बोरीवली के दहीकाला उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी....

बोरीवली के दहीकाला उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी....

बोरीवली के दहीकाला उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी....

* संवाददाता

    बोरीवली : बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय द्वारा आयोजित बोरीवली दहीकाला उत्सव के शानदार कार्यक्रम में महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर मुंबई के जनसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिती दर्ज कराते हुए आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की। 

   मोक्ष प्लाजा शॉपिंग मॉल के सामने, स्वामी विवेकानंद रोड, बोरीवली (पश्चिम) पर हुए इस आयोजन में हजारों नागरिकों की भीड़ इस दहीकाला उत्सव की साक्षी बनी और विभिन्न गोविंदा टोलियों द्वारा मटकी फोड़ने के शानदार प्रयासों का सभी ने रोमांच और उत्सुकता से आंनद लिया।

  आयोजक विधायक संजय उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और जनसेवक गोपाल शेट्टी को शाल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।

   इस आयोजन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जनसेवक गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय और विधान परिषद के विधायक तथा गट नेता प्रवीण दरेकर सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित रहे।