स्वामी विवेकानंद इंटरनेशॅनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
स्वामी विवेकानंद इंटरनेशॅनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
* संवाददाता
बोरीवली : स्वामी विवेकानंद इंटरनेशॅनल स्कूल, गोराई, बोरीवली के ट्रस्टी अंबुज झुनझुनवाला के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का विशाल पैमाने पर आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विधायक संजय उपाध्याय की उपस्थिति में रिबन काटकर किया।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए
भविष्य में भी समय-समय पर रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया ताकि जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सके।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय , संजय गोयनका , पूर्व नगरसेवक शिवा शेट्टी तथा श्रीमती वर्मा सहित स्कूल के ट्रस्टीगण व स्टॉफ के अन्य लोग उपस्थित रहे।
