श्री राम सत्संग समिति द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 1 फरवरी से
![श्री राम सत्संग समिति द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 1 फरवरी से](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/01/image_750x_63d9216f70061.jpg)
श्री राम सत्संग समिति द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 1 फरवरी से
_पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा के हाथों कथा स्थल पर मंडप निर्माण का हुआ भूमि पूजन
* संवाददाता
दहिसर : श्री राम सत्संग समिति द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 1 से 10 फरवरी 2023 तक जीएसबी ग्राउंड, दहिसर में किया जा रहा है। प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ श्री सुधीर जी महाराज के श्री मुख से कथा का वाचन हो रहा है।
इस संगीतमय राम कथा के लिए आवश्यक मंडप का भूमिपूजन समारोह आज वार्ड क्रमांक 2 के पूर्व नगरसेवक श्री जगदीश करुणाशंकर ओझा के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी तथा हरिशंकर तिवारी सहित श्री राम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।