सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा कवि गोष्ठी का शानदार आयोजन

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा कवि गोष्ठी का शानदार आयोजन

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा  कवि गोष्ठी का शानदार आयोजन

* संवाददाता

           दिल्ली :  सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में ऑनलाइन कवि गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं झारखण्ड की अध्यक्ष ममता झा जी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त कवियित्री एवं लेखिका डॉ प्रमिला भारती और विशिष्ट अतिथि उदय कुमार ठाकुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह ने की। कार्यक्रम में कई विख्यात कवि, कवयित्री एवं वक्ताओं ने शिक्षक एवं गुरु पर आधारित काव्य पाठ किए और अपने विचार व्यक्त किए। 
   जैसा कि सर्वविदित है की 5 सितंबर हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति, विख्यात शिक्षक, महान विचारक एवं दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और इस दिन को  पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के द्वारा काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल विद्वानों को आमंत्रित किया जाता है। यह कार्यक्रम उसी कड़ी के रूप में इस वर्ष भी आयोजित हुआ।

    मुख्य रुप से जिन वक्ताओं और कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी उनके नाम वे हैं: ऋता शेखर मधु, सरिता गर्ग, ममता झा, इन्द्राणी सिन्हा, साधना सिंह लखनवी, आरती झा, मीना कुमारी परिहार, सविता राज,गीता गुस्ताख़,  रश्मि पांडे शुभि, उदय कुमार ठाकुर, सुनीता पुनिया, विनीता सिंह
आरुषि,पूनम देवी, ममता ठाकुर,स्नेह लता पांडे,मीरा सक्सेना, पुनीता सिंह,जयवीर सिंह जी अत्री, कमलेश कुमार वर्मा ।

    अर्चना झा अन्नू के सफल मंच संचालन ने कार्यक्रम को बहुत हीं सुंदर और रोचक बना दिया। फेसबुक लाईव पर श्रोताओं एवं दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते हुए अपनी प्रतिक्रियाओं के द्वारा इसकी खुब सराहना की। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष के धन्यवाद संबोधन के साथ हुआ।

      सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट एक अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो साहित्य,कला, संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सक्रिय है और अपनी पहचान बना चुकी है