सनातन फाउंडेशन-दहिसर द्वारा "शिव महापुराण कथा" का भव्य आयोजन 7 मार्च तक

सनातन फाउंडेशन-दहिसर द्वारा "शिव महापुराण कथा" का भव्य आयोजन 7 मार्च तक

सनातन फाउंडेशन-दहिसर द्वारा "शिव महापुराण कथा" का भव्य आयोजन 7 मार्च तक

- कथा व्यास हैं श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य श्री सुमित कृष्ण जी महाराज 

* अमित मिश्रा 

   दहिसर : सनातन फाउंडेशन-दहिसर के तत्वावधान में देवादिदेव महादेव की दिव्य "शिव महापुराण कथा" का भव्य आयोजन एस. एन. दूबे रोड, रावलपाड़ा में तांबे स्कूल के पास स्थित एस. के. मलिक मैदान, दहिसर में किया गया है।

  आयोजन समिति के गीतेश मिश्रा ने बताया कि 7 मार्च तक हर रोज शाम 4 बजे से 8 बजे तक अनवरत चलनेवाली इस शिव महापुराण कथा के आयोजन के कथा व्यास हैं श्री धाम,  वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथा वाचक पूज्य श्री सुमित कृष्ण जी महाराज।

    इस कथा के शुभारम्भ अवसर पर  बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को गरिमा प्रदान की।

  इस शिव महापुराण कथा आयोजन के प्रमुख यजमान हैं देवेश तिवारी और सर्वेश मिश्रा ( शिवम) तथा अन्य यजमान हैं रवि प्रकाश तिवारी, अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, आनंद मिश्रा, प्रमोद दुबे, प्रदीप शुक्ला, विजय प्रकाश मिश्रा, शचिंद्र मिश्रा तथा डॉक्टर संजय उपाध्याय।

   शिव महापुराण कथा के आयोजन और इसकी सफलता के लिए गीतेश मिश्रा, आनंद त्रिपाठी,  शिवम मिश्रा, नाथूभाई भरवाड़, देवेश तिवारी, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, संदीप दुबे, राजेश शुक्ला, प्रमोद दुबे तथा जिग्नेश चौबे विशेष योगदान दे रहे हैं जो कि सराहनीय है।