उत्तर भारतीय संघ द्वारा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान समारोह 30 को

उत्तर भारतीय संघ द्वारा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान समारोह 30 को

उत्तर भारतीय संघ द्वारा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान समारोह 30 को

* संवाददाता

            मुंबई : महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय हिंदीभाषी नेता श्री मंगलप्रभात लोढ़ा का उत्तरभारतीय संघ 30 अगस्त को भव्य सत्कार करेगा। बांद्रा पूर्व के उत्तरभारतीय संघ भवन में पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल कल्याण मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा के इस भव्य सत्कार समारोह के आयोजन में दिग्गज उत्तरभारतीय नेता, उद्योगपति, बुद्धजीवी, समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्य समेत भारी संख्या में उत्तरभारतीय उपस्थित रहेंगे।

      उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी श्री संतोष आरएन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने श्री मंगलप्रभात लोढ़ा को सरकार में शामिल करके हिंदी भाषी समाज को नेतृत्व देते हुए, सराहनीय सम्मान दिया है। समाज इसके लिए महाराष्ट्र सरकार का आभारी है।

     श्री संतोष आरएन सिंह का यह भी कहना है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लाखों की संख्या में उत्तरभारतीय रहते हैं इसलिए सरकार में और अधिक प्रतिनिधित्व उत्तरभारतीयों को मिलना चाहिए।

  उन्होंने कहा कि हिंदीभाषी समाज को मंत्री श्री लोढ़ा से काफी अपेक्षाएं हैं। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वे समाज की उम्मीदों व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।