राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व अक्षरा सिंह ने गाया  "राम सबके हैं"

राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व अक्षरा सिंह ने गाया  "राम सबके हैं"

राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व अक्षरा सिंह ने गाया  "राम सबके हैं"

* भोजपुरिया रिपोर्टर

    भोजपुरी सुपरस्टार ,सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम को लेकर एक भक्ति में भजन गाया है,  जो अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले आज रिलीज कर दिया गया है।अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो अब वायरल हो रहा है।
   अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं। राम मंदिर उद्घाटन से पूर्व अक्षरा ने यह गीत सभी राम भक्तों को समर्पित किया है ।उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने गीत- संगीत के जरिए किया है।

लिंक :

https://youtu.be/0DYN6-x8pBk?feature=shared

 अक्षरा सिंह ने इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किए हैं और लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं। उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन, बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है यह सबों को पसंद आएगी। 

    अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनकी करोड़ों लोगों की उनमें आस्था है।उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है। ऐसे में मेरा यह गीत उनके चरणों में समर्पित है। अक्षरा ने राम भक्तों से आग्रह किया कि वह उनके इस भजन को खूब सुनें और इसकी गूंज पूरे देश के कोने-कोने में पहुंचाएं।
    आपको बता दें कि राम सबके हैं भजन को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है तो गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज श्रोताओं को सुनाई दे रही है ।इसके गीतकार मनोज मतलबी, संगीत निर्देशक अविनाश झा घुंघरू, डीओपी दीपक सिंह और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।