उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित होगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित होगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित होगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति ...

* संवाददाता

         मुंबई :  उत्तरभारतीय संघ की वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन बांद्रा पूर्व में स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में किया गया। इस जनरल बॉडी मीटिंग में 450 से अधिक सदस्य उपस्थित थे।

     इस सभा में उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष  संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मीरा रोड के साथ साथ एमएमआर में  कुल दो और उत्तरभारतीय संघ भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन में मैरिज हाल जैसी सुविधाएं भी होंगी तथा जरूरतमंदों को यह मैरिज हाल सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उत्तरभारतीय संघ की ओर से प्रति  वर्ष सामुहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा।

    श्री सिंह ने आगे कहा कि संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह के सपने को जब तक साकार नहीं कर लेंगे तब तक हम सब चैन से नहीं बैठेंगे। उत्तरभारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पंचधातु से बनी बाबू आरएन सिंह की मूर्ति स्थापित करने का फैसला भी सर्वसाधारण सभा  में लिया गया।

     इस सभा में उत्तरभारतीय युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष संजय सिंह, कोषाध्‍यक्ष अजयकुमार सिंह, महामंत्री नन्‍दलाल उपाध्‍याय, अमरजीत सिंह, रमेश सिंह, अक्षैवर तिवारी, राजेश सिंह, अनतेश सिंह, संजू सिह, डॉ. किशोर सिंह, बी.डी. सिंह, आदित्‍य दुबे, ओ.पी. सिंह, बैजनाथ मिश्रा, सी.बी. सिंह,जीएस भदौरिया, एसबी गिरी,सीताराम यादव, संतोष विश्‍वकर्मा, ध्रुवनारायण पाण्‍डेय, प्रह्लाद पाण्‍डेय, आर.डी.सोनकर, बी.के. सिंह, अरुण दुबे, सुरेश दुबे, शिवदत्त सिंह, भोलानाथ सिंह (प्रधानाचार्य), विनोद मिश्र, भूपेन्‍द्र सिंह, राकेश यादव, विपिन सिंह, आचार्य धमेन्‍द्र, सूर्यनारायण तिवारी उपस्थित थे।

  सभा के अन्‍त में आदित्य दुबे ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। राष्‍ट्रगीत के पश्‍चात सभा की कार्यवाही समाप्ति की घोषणा की गयी।