सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती का भव्य और दिव्य आयोजन 3 दिसंबर को

सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती का भव्य और दिव्य आयोजन 3 दिसंबर को

 उत्तर मुंबई में गीता जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती का भव्य और दिव्य आयोजन 3 दिसंबर को

* अमित मिश्रा

      बोरीवली : दिसंबर 2021 में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा में दृढ़ता से अपनी बात रखते हुए मांग की थी कि श्रीमद्गभागवत गीता को स्कूली पाठ्यक्रम में समाविष्ट किया जाए। सांसद श्री शेट्टी ने इस अति महत्वपूर्ण विषय पर सदन का न सिर्फ ध्यान आकर्षित किया और इस दिशा में पहल का अलख जगाया बल्कि अपने लोकसभा क्षेत्र उत्तर मुंबई में कई सामाजिक संगठनों के साथ और सहयोग से  विभिन्न स्थानों पर गीता अभ्यास शिक्षण का शुभारंभ 11 जून 2022 से कर दिया।

     इसी संदर्भ में श्रीमद्गभागवत गीता 
 शिक्षण समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.योगेश दुबे ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस्कॉन संस्थान के श्री कृष्णभजन दास जी द्वारा विगत छह महीनों से गीता का अभ्यासक्रम उत्तर मुंबई में सुचारू रूप से चलाया जाता रहा है और इसके सभी 18 अध्यायों को प्रस्तुत किया गया।
पोईसर जिमखाना एवम् अन्य स्थानों पर प्रत्येक शनिवार को चले गीता अभ्यासक्रम में सभी उम्र के नागरिकों ने भाग लिया और अठारह अध्याय तक का अभ्यास पूर्ण किया। इसी उपलक्ष्य में  3 दिसंबर 2022को गीता जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह कांदिवली पश्चिम के पोईसर जिमखाना में सायं 6 बजे आयोजित किया जा रहा है।

       इस दिव्य आयोजन में स्वामी श्री कृष्ण भजन दास जी एवम् पुष्टि मार्ग  भूलेश्वर, मोटा मंदिर के गोस्वामी १०८ राजकुमार महाराजश्री, गीता जयंती समारोह में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। 
       इस अवसर पर  सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ साथ उत्तर मुंबई भाजपा के सभी विधायक, पूर्व नगरसेवक पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा  पोईसर जिमखाना के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहेंगे।
      डॉ. योगेश दुबे ने सांसद गोपाल शेट्टी का अभिनंदन करते हुए कहा है कि गीता जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथ को एक नए आयाम पर पहुंचाने हेतु सांसद श्री शेट्टी ने अभूतपूर्व प्रयास किया। जो उत्तर मुंबई के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ बन गया है । 

    आनेवाली पीढ़ी को यह आध्यात्मिक सांस्कृतिक धरोहर विरासत में उपलब्ध हो इन विचारों के साथ गीता जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सांसद गोपाल शेट्टी ने नागरिकों से आह्वान किया है। 

 साथ ही पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, करुणाकर शेट्टी और श्रीमदभगवद गीता शिक्षा अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ.योगेश दुबे ने भी इस आयोजन में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया है।