गणपति बप्पा के दर्शन के लिए रमेश सिंह के घर पहुंचे सांसद मनोज कोटक

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए रमेश सिंह के घर पहुंचे सांसद मनोज कोटक
* संवाददाता
मुंबई : उत्तर भारतीय समाज के जाने-माने समाज सेवक ,उद्योगपति रमेश सिंह के घाटकोपर एलबीएस मार्ग, एशियाड होटल के पास स्थित निवास स्थान पर विराजमान भगवान गणेश जी को दिव्य मूर्ति के दर्शन के लिए स्थानीय सांसद मनोज कोटक पहुंचे और उन्होंने भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर रमेश सिंह की धर्मपत्नी चारों पुत्र ठाकुर रितेश सिंह , ठाकुर हितेश सिंह , ठाकुर दीपक सिंह , ठाकुर राहुल सिंह तथा घर के सभी सदस्य तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।