कांदिवली में श्री साईं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्धापनदिन समारोह का भव्य आयोजन

कांदिवली में श्री साईं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्धापनदिन समारोह का भव्य आयोजन

कांदिवली में श्री साईं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्धापनदिन समारोह का भव्य आयोजन 

- जनसेवक गोपाल शेट्टी, अभिनेत्री निशिगंधा वाड और स्वप्निल जोशी की रही विशेष उपस्थिती

* अमित मिश्रा

    कांदिवली : कांदिवली स्थित गावठाण में श्री साई सेवा मंडल द्वारा श्री साईं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्धापनदिन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से शिरकत की।

  इस अवसर पर श्रीमती स्वाती (आंबेकर) म्हसे पाटिल को 'कांदिवली जीवनगौरव पुरस्कार' प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  समारोह में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ प्रख्यात मराठी सिने अभिनेत्री निशिगंधा वाड, प्रसिद्ध अभिनेता स्वप्निल जोशी, मंडल अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक दीपक (बाला) तावड़े, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, साईं सेवा मंडल के अध्यक्ष आशिष पाटिल, मंगेश पवार और प्रमोद घाग उपस्थित रहे।