जौनपुर के बेलवाँ में "अखंड रामायण पाठ" और स्नेह-सम्मेलन का दो दिवसीय भव्य आयोजन 6 दिसंबर से
जौनपुर के बेलवाँ में "अखंड रामायण पाठ" और स्नेह-सम्मेलन का दो दिवसीय भव्य आयोजन 6 दिसंबर से
* जौनपुर
जौनपुर : जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत बेलवाँ-पंडितान ग्रामसभा निवासी तथा श्री अभय नारायण द्विवेदी संस्कृत मा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर द्विवेदी ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'अखंड रामायण पाठ' एवं स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया है।

जौनपुर जिले के प्रकांड विद्वानों, शिक्षा जगत की हस्तियों और अनेक गणमान्य समाजसेवियों की गौरवशाली उपस्थिति में 6 दिसंबर (शनिवार) को श्री राम चरित मानस के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा जो अगले दिन 7 दिसंबर को पूर्णाहुति-हवन के साथ संपन्न होगा। इसके उपरांत स्नेह-सम्मेलन, सम्मान समारोह और महाप्रसाद का भव्य आयोजन भी किया गया है।
आयोजन की सफ़लता के लिए प्रधानाचार्य सुधीर द्विवेदी के साथ-साथ शशिभूषण द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, राजन द्विवेदी, रत्नाकर द्विवेदी, करुणाकर द्विवेदी, बादल द्विवेदी तथा विशाल विशेष रूप से प्रयास कर रहे हैं।
