सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों के लिए ओसी की जटिल प्रक्रिया आसान करवाने हेतु मंत्रालय में बैठक...
सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों के लिए ओसी की जटिल प्रक्रिया आसान करवाने हेतु मंत्रालय में बैठक ...
- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से आमन्त्रित किये गए
* संवाददाता
बोरीवली : मुंबई उप नगर की सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों के लिए ओसी प्रदान करने की जटिल प्रक्रिया सुलभ करवाने हेतु माहिती, तंत्रज्ञान व सांस्कृतिक कार्य के साथ-साथ उप नगर के पालक मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार द्वारा 11 सितम्बर को मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है । इस बैठक में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
बैठक में सहकारी गृहनिर्माण संस्था वाली इमारतों के नागरिकों की ओसी संबंधित अड़चनों व समस्याओं को लेकर चर्चा हो सकती है तथा ओसी के लिए कठोर माने जाने वाले नियम- कानूनों को आसान बनवाने की प्रक्रिया में कोई ठोस रणनीति बननी भी संभावित है।
मुम्बई में ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों के हित के लिए उचित और आसान हल की आस में वर्षों से प्रयास और संघर्ष कर रहे जनसेवक गोपाल शेट्टी के इस महत्वपूर्ण बैठक में शरीक होने की खबर से लोगों में विश्वास जागा है कि ओसी मिलने की प्रक्रिया आसान करवाने में वे अवश्य सफल होंगे और एक सकारात्मक हल भी निकलेगा। इससे मुंबई उप नगर की सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों को ओसी मिलने की प्रक्रिया भविष्य में आसान हो सकती है।
