नमो चषक 2024 : चारकोप खेल महोत्सव अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए हजारों नागरिक !

नमो चषक 2024 : चारकोप खेल महोत्सव अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए हजारों नागरिक !

नमो चषक 2024 : चारकोप खेल महोत्सव अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए हजारों नागरिक !

-पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा उत्कृष्ट आयोजन


* अमित मिश्रा

   कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक- 31 के तत्वावधान में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा चारकोप खेल महोत्सव की रोमांचक खेल श्रृंखला 'चारकोप खेल महोत्सव' में "नमो चषक 2024" का सुनहरा पन्ना जोड़ा गया ।

   इस दौरान 100 मीटर तथा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन विशाल पैमाने पर किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर आयोजन को गरिमा प्रदान की।

    उत्तर मुंबई का यह बेहद रोमांचक और सफल आयोजन रहा । पूर्व नगर सेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित इस नमो चषक 2024 की दौड़ प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर चारकोप के विधायक योगेश सागर , उत्तर मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, एडवोकेट निखिल व्यास, मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक दीपक उर्फ बाला तावडे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उत्साह से इस आयोजन में शामिल हुए।

     इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री ठाकुर संजय सिंह, वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल , दिनेश सिंह, गोपाल झा, अरुण यादव , चुन्नीलाल चौहान, मुकेश चौधरी , साहेबलाल पासी , सर्वजीत गुप्ता, परमेश्वर कुर्मी, पारुल त्यागी, शोभित विश्वकर्मा, वीरेंद्र पाल और प्रिंस ठाकुर सहित अनेक नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया।