बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और कला कौशल का सेंट टेरेसा हाईस्कूल में दर्शन

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और कला कौशल का सेंट टेरेसा हाईस्कूल में दर्शन

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और कला कौशल का सेंट टेरेसा हाईस्कूल में दर्शन

* संवाददाता

          मुंबई :  सेंट टेरेसा हाई स्कूल, सांताक्रूज पश्चिम में 13 जनवरी को शिक्षा विभाग के एच वार्ड का तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न हुआ। यह प्रदर्शनी 11 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच व गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

   कार्यक्रम में शिक्षा विभाग वेस्ट ज़ोन जोगेश्वरी की डिप्टी एजुकेशन इंस्पेक्टर अश्विनी लटकर व अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

    कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि भूतपूर्व  सेक्रेटरी, इण्डियन न्यूक्लियर सोसाइटी के आर.के. सिंह थे। गेस्ट ऑफ हॉनर प्रेमा कोटियन थीं।

  विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सिमॉन व मैनेजर सिस्टर विल्मा मेंडिस नें विद्यार्थियों को अनवरत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  त्रिदिवसीय कार्यक्रम  में  राजनीति से लेकर फ़िल्म इण्डस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों नें कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाल वैज्ञानिकों नें अपने कौशल का प्रदर्शन करके लोगों का मन मोह लिया।