नियुक्ति के उपरांत पहली बार चैत्यभूमी पर पहुंचे महाराष्ट्र व मुंबई भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

नियुक्ति के उपरांत पहली बार चैत्यभूमी पर पहुंचे महाराष्ट्र व मुंबई भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

नियुक्ति के उपरांत पहली बार चैत्यभूमी पर पहुंचे महाराष्ट्र व मुंबई भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

_ कमलेश यादव, अरविंद यादव, जितेंद्र पटेल ,जगदीश ओझा और अन्य भाजपा नेताओं ने दोनों को बधाई देते हुए किया अभिनंदन.....

* अमित मिश्रा


   मुंबई : भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद श्री चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष चुने जाने के बाद एड. श्री आशीष शेलार पहली बार दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचे । इन वरिष्ठ नेताओं ने चैत्यभूमि पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का पूरी श्रद्धा से स्मरण करते हुए अभिवादन कर श्रद्धा के फूल बिखेरे। 

   यहां श्री बावनकुले और एड. श्री शेलार से मिलने भाजपा के अनेकों नेताओं का जमघट भी रहा।

    इन भाजपा नेताओं ने श्री बावनकुले और श्री शेलार को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया और उनकी नियुक्ति के लिए दोनों को हार्दिक बधाई दी।

    इस अवसर पर कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, दहिसर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र अंबालाल पटेल,

 पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के अमर शाह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।