मीरा-भायंदर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए किशोर शर्मा
![मीरा-भायंदर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए किशोर शर्मा](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/08/image_750x_64d78a9a50ccc.jpg)
मीरा-भायंदर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए किशोर शर्मा
* संवाददाता
ठाणे : भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर के जिलाध्यक्ष पद पर किशोर शर्मा की नियुक्ति होने पर प्रवासियों तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष कि लहर दौड़ गई है।
आज मंगलवार की सुबह भाजपा जिला कार्यालय भाईदर पश्चिम में नव नियुक्त शर्मा ने शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण किया। उसके बाद प्रवासियों के जिला सचिव विक्रम राजपुरोहित ने राजस्थानी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष एड. रवि व्यास, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, मंडल उपाध्यक्ष कुणाल पुरोहित, चुनीलाल पुरोहित तथा अशोक शर्मा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।