मुंबई पदवीधर मतदार संघ चुनाव को लेकर भाजयुमो की बैठक
![मुंबई पदवीधर मतदार संघ चुनाव को लेकर भाजयुमो की बैठक](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2024/06/image_750x_667033f54ed6b.jpg)
मुंबई पदवीधर मतदार संघ चुनाव को लेकर भाजयुमो की बैठक
* संवाददाता
मुम्बई : विधान परिषद के मुंबई पदवीधर मतदारसंघ चुनाव को लेकर आज भाजयुमो मुंबई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार, संजय उपाध्याय, आचार्य पवन त्रिपाठी तथा भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने उपस्थिति दर्ज कराई और भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उचित मार्गदर्शन किया।
इन नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार किरण शेलार को विजयी बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से दमदार प्रचार मुहिम शुरू करने का आह्वान भी किया ।