लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 मार्च को ....

लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 मार्च को ....

लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 मार्च को ....

विशेष संवाददाता

  नई दिल्ली :  चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए  16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का निर्णय लिया है। जिसके साथ पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकारें नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगी।

  ज्ञातव्य रहे कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे और परिणाम 23 मई को घोषित हुए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कुल 353 सीटों पर जीत दर्ज की थी। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस महज 52 सीटें ही जीत पाई थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली थी।

   नए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला प्रभार
 नव-नियुक्त निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।