हरि अनंत हरि कथा अनंता :  विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन

हरि अनंत हरि कथा अनंता :  विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन

हरि अनंत हरि कथा अनंता : विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन

_ समाजसेवी श्री मुरलीधर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर की श्री राम कथा की भव्य शुरुवात

* कल्याण संवाददाता

           शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक सांस्कृतिक एवम् शैक्षणिक संस्था विश्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में प्रभु श्री राम कथा का भव्य संगीतमय आयोजन कल्याण के अचिवर्स कॉलेज परिसर में किया गया है।

   प्रसिद्ध श्री रामकथा वाचक मानस मर्मज्ञ पंडित श्री सूर्यमोहन पांडे, इस दिव्य राम कथा का भक्तिमय वाचन कर रहे हैं। संपूर्ण परिसर राममय हो गया है।

     कल्याण के वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी श्री विजय पंडित और उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित श्री राम कथा का शहाड निवासी समाजसेवी श्री मुरलीधर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर तथा अद्भुत और अलौकिक दिव्य ग्रंथ रामायण का विधिवत पूजन कर शुरुवात की। इस अद्भुत आयोजन में रामकथा सुनने  के लिए रामभक्त स्त्री-पुरुष नागरिकों की भारी भीड़ जुट रही है। श्री रामकथा पूरे एक सप्ताह तक चलेगी।

    सत्य ही है _ हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहि सुनहि बहुबिधि सब संता। 
रामचंद्र के चरित सुहाए, कलप कोटि लगि जाहि न गाए।