शंकराचार्य का वरिष्ठ भाजपा नेता राज पुरोहित ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

शंकराचार्य का वरिष्ठ भाजपा नेता राज पुरोहित ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

शंकराचार्य का वरिष्ठ भाजपा नेता राज पुरोहित ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

* संवाददाता

    मुंबई : लालबाग़ के काला चौकी स्थित दिपक ज्योति टॉवर मे चातुर्मास हेतु बिराजित जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का दर्शन करने पूर्व राज्य मंत्री राज पुरोहित पहुंचे। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाते हुए अभिनंदन कर शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। गुरुदेव ने भी राज पुरोहित को शॉल व श्रीयंत्रम देकर सम्मानित किया।

   इसके बाद गणपत कोठारी ने भी पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित का शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया । इस दौरान समाजसेवी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर पांडे, पंचायत समिति सदस्य फूलचंद पुरोहित, विजयसिंह तथा अर्जुन सिलोईया उपस्थित थे।