हरियालो राजस्थान मुहिम अंतर्गत सिरोही के पाड़ीव में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
हरियालो राजस्थान मुहिम अंतर्गत सिरोही के पाड़ीव में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
* संवाददाता
सिरोही : महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, पाड़ीव मे गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक पौधा माँ के नाम समर्पित करते हुए लगाया, जो ममता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, ग्रामीण तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

इस आयोजन में संस्था प्रधान श्रीमती भावना, विद्यालय स्टॉफ कोमल कंवर, संजय कुमार, महिपाल सिंह, विक्रम कुमार प्रजापत, राहुल मिस्त्री, नरेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, लालचंद शर्मा, मोनिका शर्मा, मेहुल चोबीसा, समाजसेवी पुखराज पुरोहित का सहयोग रहा।।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण सरक्षण करना बल्कि विधार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना था।
विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में और भी अधिक पौधों को चरणबद्ध तरीके से लगाया जाएगा तथा सभी पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी।
