सांसद श्री गोपाल शेट्टी को मिला  " महाराष्ट्राचे स्तंभ पुरस्कार "

सांसद श्री गोपाल शेट्टी को मिला  " महाराष्ट्राचे स्तंभ पुरस्कार "

 सांसद श्री गोपाल शेट्टी को मिला 
" महाराष्ट्राचे स्तंभ पुरस्कार "

* अमित मिश्रा 

                  उत्तर मुंबई के लोकप्रिय और जनहित के लिए सदा संकल्पित जुझारू सांसद श्री गोपाल शेट्टी को महाराष्ट्र का अत्यंत गौरवशाली 'महाराष्ट्राचे स्तंभ पुरस्कार ' ( PILLERS OF MAHARASHTRA AWARD ) प्रदान किया गया। 

     यशवंतराव चव्हाण सभागृह में आयोजित एक भव्य एवम् यादगार समारोह में सांसद श्री गोपाल शेट्टी को यह पुरस्कार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर के हाथों प्राप्त हुआ।

     सांसद श्री गोपाल शेट्टी को यह अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर उत्तर मुंबई भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यहां के शांतिप्रिय नागरिकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। मुक्त कंठ से सभी सांसद श्री गोपाल शेट्टी की प्रशंसा और जनहित के लिए किए गए उनके कार्यों का वंदन कर रहे हैं।