सुपर हिट गाने ‘टिंकू जिया’ का भोजपुरी वर्जन मचा रहा है धमाल ...

सुपर हिट गाने ‘टिंकू जिया’ का भोजपुरी वर्जन मचा रहा है धमाल ...

सुपर हिट गाने ‘टिंकू जिया’ का भोजपुरी वर्जन मचा रहा है धमाल ...

* भोजपुरिया रिपोर्टर


     वर्ष  2011 में आई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना के गाने ‘टिंकू जिया’ ने धमाल मचा दिया था। अब इसी सुपर हिट गाने को भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया है। इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। गाने को भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
        ‘टिंकू जिया’ को लेकर अंकुश – राजा ने कहा कि एक सुपर हिट गाने को रीक्रीएट करना आसान नहीं होता है। लेकिन फिर भी हमने एक कोशिश की है कि यह गाना सभी को पसंद आए। यह गाना मशहूर म्यूजिक चैनल टी – सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है। मैं सबसे अपील करूंगा कि आप हमारे इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दें। 
    उन्होंने आगे कहा कि कभी सोचा नहीं था कि जिस गाने को बड़े चाव से एक श्रोता की तरह सुना करते थे, उसको रीक्रीएट करने का अवसर मिलेगा। टी – सीरीज हमार भोजपुरी का इसके लिए आभार।

    गाना ‘टिंकू जिया’ के ओरिजनल ट्रेक को ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक अन्नू मालिक का है। जबकि रीक्रीएटेड भोजपुरी गाने को अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय  ने गाया है। गाने के म्यूजिक वीडिओ में भी अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय की जोड़ी धमाल मचा रही है। गाने का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। निर्देशक विभांशु तिवारी ,प्रोजेक्ट सोनू श्रीवास्तव ,कोरियोग्राफी रौनक राऊत ,पीआरओ रंजन सिन्हा, डीओपी वजीर आर्ट तथा एडिटर आर निनजा हैं।