Thane के स्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी का भव्य आयोजन

Thane के स्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी का भव्य आयोजन

Thane के स्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी का भव्य आयोजन

* संवाददाता

    ठाणे : ठाणे पश्चिम में येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा रामनवमी के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प. पू. स्वानंद बाबा की समाधी पर भगवान श्रीराम की तीर कमान धारण की हुई पूर्णाकृति वाली राम धनुष रंगोली विशेष आकर्षक का केंद्र थी।

   प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया।

  इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान, महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस  के प्रवक्ता एड. अरविंद तिवारी, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, राकेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, विपेंद्र पाठक, राजेश दुबे, शिवसागर मिश्रा तथा अनिल मिश्रा उपस्थित थे।

    इन मौके पर कन्या पूजन व हवन भी संपन्न हुआ। कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें दक्षिणा, चुनरी, उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस मौके पर भजन-गीतों की प्रस्तुति की गई। बाद में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।