बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का साथ और नारी शक्ति के भरपूर समर्थन से कॉंग्रेस प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र कुमार की स्थिति हो रही है मजबूत !

* संवाददाता

   दहिसर : बुजुर्ग मतदाताओं का आशीर्वाद , युवाओं का साथ और नारी शक्ति का भरपूर समर्थन दहिसर वार्ड क्रमांक-5 के कांग्रेस और सहयोगी दलों के दमदार उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार को और अधिक ताकत से चुनाव लड़ने की प्रेरणा दे रहा है।

  दिनोंदिन उनका चुनाव प्रचार न सिर्फ गति पकड़ता जा रहा है बल्कि मतदाताओं में उनकी पकड़ भी मजबूत करता जा रहा है। उनके चुनाव प्रचार में बढ़ती कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ डॉ. नरेंद्र कुमार का हौंसला बुलंद किये हुए है। उनकी लोकप्रियता,सफलता के बढ़ते कदम को और मजबूत कर दे रही है।

  शुक्रवार को डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार अभियान हनुमान मंदिर, एसएन दुबे रोड, मिनी नगर, गोपीकृष्ण नगर, सिद्धिविनायक चाल, महावीर नगर, शिवाजी चौक, प्रभात एसआरए, अम्बर एवं शिवांगण सोसायटी तक चला। 

 वहीं दोपहर बाद उनकी प्रचार-यात्रा चिंतामण नगर से शुरू होकर शंखेश्वर नगर, सरिता ग्राम, सिद्धिविनायक गार्डन परिसर व पनोरमा पार्क तक सम्पन्न हुई और फिर संभाजी नगर में चौक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में नागरिक और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।