BEC बंट्स संघ की विशेष बैठक में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी
![BEC बंट्स संघ की विशेष बैठक में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/08/image_750x_64d9dc3410158.jpg)
BEC बंट्स संघ की विशेष बैठक में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी
* अमित मिश्रा
कांदिवली : बोरीवली एज्युकेशन कमिटी (BEC) बंट्स संघ की विशेष बैठक का आयोजन कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब ,कांदिवली-पश्चिम में किया गया। इस मिटिंग में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने सम्मलित होकर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के संदर्भ में अपनी राय देते हुए सबका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ बीइसी के अध्यक्ष चंद्रहास शेट्टी, चेयरमैन डॉक्टर पी.वी. शेट्टी , रत्नाकर शेट्टी मुंडकर, यरमल हरीश शेट्टी, महेश एस. शेट्टी, डॉक्टर आर.के. शेट्टी, नित्यानंद हेगड़े, अशोक शेट्टी तथा रवि शेट्टी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवम् सदस्य उपस्थित रहे।