Kandivali : मनिषा कमलेश यादव के चुनाव-प्रचार में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

Kandivali : मनिषा कमलेश यादव के चुनाव-प्रचार में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

Kandivali : मनिषा कमलेश यादव के चुनाव-प्रचार में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

_ वार्ड-31 में महायुति प्रत्याशी का जोरदार चुनाव प्रचार अभियान

* संवाददाता

 कांदिवली :मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में चारकोप विधानसभा के वार्ड क्रमांक-31 की महायुति उम्मीदवार मनिषा कमलेश यादव के चुनाव प्रचार में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी शामिल हुए और जोरदार प्रचार किया। वार्ड के विकास और नागरिकों को विभिन्न जन-सुविधाएं सुलभ कराने के लिए सतत प्रयत्नशील और सफल रहे पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव का यह वार्ड गढ़ माना जाता है। 

   जनसेवक शेट्टी ने नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए महायुती प्रत्याशी मनिषा कमलेश यादव को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

  इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।