मुंबई पब्लिक स्कूल , सायन में अंतर शालेय नाट्य स्पर्धा का प्रशंसनीय आयोजन

मुंबई पब्लिक स्कूल , सायन में अंतर शालेय नाट्य स्पर्धा का प्रशंसनीय आयोजन

मुंबई पब्लिक स्कूल , सायन में अंतर शालेय नाट्य स्पर्धा का प्रशंसनीय आयोजन

  _ बीएमसी के विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय से जीता सबका दिल 

* संवाददाता

        मुंबई :  मुंबई पब्लिक स्कूल जोगलेकरवाड़ी शाला सभागृह, सायन में अंतर शालेय नाट्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजन व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

    गजानन बेल्लाले (उपायुक्त F/N वार्ड),अशोक कुमार मिश्रा (उपशिक्षणाधिकारी-शहर),श्रीमती छाया सालवे (अधीक्षक- शहर), किशन पावड़े (प्रशासकीय अधिकारी),  जगदीश गायकवाड़ (विभाग निरीक्षक), मधुकर माली (कनिष्ठ पर्यवेक्षक) के उत्तम मार्गदर्शन, निर्देशन व शुभकामनाओं के साथ इस स्पर्धा का सफल आयोजन हुआ था।

      आयोजन में सर्वप्रथम सायन कोलीवाड़ा विशेष मुलांची शाला ने उत्कृष्ट शेतकरी नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात 5 शालाओं के विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी।

   परीक्षक की भूमिका में श्रीमती नीलम नरेंद्र ढोके, अनिकेत गायकवाड़ एवं विशाल नंदलजकर ने उत्तम सहकार्य किया।

   इस नाट्य स्पर्धा में एल. के. वाघजी MPS शाला ने प्रथम स्थान, मुंबई पब्लिक स्कूल जोगलेकरवाड़ी हिंदी क्र.2 ने द्वितीय स्थान, मुंबई पब्लिक स्कूल न्यू सायन हिंदी क्र.2 ने तृतीय स्थान एवं सायन कोलीवाड़ा MPS ने उत्तेजनार्थ पुरस्कार प्राप्त किया।

    शिक्षक रामअवतार यादव ने उत्कृष्ट लेखक एवं श्रीमती स्नेहा ठाकरे,श्रीमती योगिता बत्सव, श्रीमती सुरेखा सावंत ने उत्कृष्ट दिग्दर्शन का पुरस्कार प्राप्त किया।

   उत्कृष्ट छात्रों में प्रथम स्थान अथर्व सिंह व द्वितीय स्थान एंजेला सिंह ने प्राप्त किया।पुरस्कार पाने वाली शालाओं को ट्राफी, प्रमाणपत्र,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

   इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मु. शि. श्रीमती मोहिनी कावळे, मु. शि. अरविंद पांडेय, उपेंद्र राय, आलोक सिंह, प्रदीप पाटिल, अनिल कुरील एवं शाला के समस्त शिक्षकों व सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

   कार्यक्रम का संचालन विनयकुमार दुबे व पवनकुमार शुक्ल ने किया।