आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली

आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली

आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली

* संवाददाता

      मुंबई : मुंबई की प्रसिद्ध संस्था आशीर्वाद और एनएफडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 31 वां राजभाषा पुरस्कार समारोह में संचार मीडिया की श्रेणी में पत्रिका अग्निशिला के संपादक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को "आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

  इस मौके पर पद्म भूषण उदित नारायण, अभिनेता अखिलेद्र मिश्रा, एनएफडीसी के उप महाप्रबंधक महेश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार डॉक्टर मंजू लोढ़ा, आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. उमाकांत बाजपेयी, नीता बाजपेयी, अरविंद राही तथा अशोक त्रिवेदी उपस्थित थे।