उत्तर भारतीय संघ की दहिसर शाखा का पुनर्गठन हुआ...

उत्तर भारतीय संघ की दहिसर शाखा का पुनर्गठन हुआ...

उत्तर भारतीय संघ की दहिसर शाखा का पुनर्गठन हुआ...

_समाज के सभी वर्गों को संगठित करेगा उत्तर भारतीय संघ : संतोष आरएन सिंह

-एड जयशंकर पांडे दहिसर शाखा के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गए

* संवाददाता

     दहिसर ( मुंबई): उत्तर भारतीय संघ, समाज के सभी वर्गों को संगठित कर  शक्तिशाली संगठन के रूप में रचनात्मक सेवाएं प्रदान करता रहेगा। भारतीय सद्विचार मंच, के सभागार कक्ष में दहिसर शाखा के पुनर्गठन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संघ नितप्रति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है, जिसका सारा श्रेय संघ के सम्मानित पदाधिकारियों और ऊर्जावान सदस्यों को जाता है। एडवोकेट जयशंकर पांडे को दहिसर शाखा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, अजय सिंह, शिवश्याम तिवारी ,अनुराग त्रिपाठी, इंद्रमणि दुबे, अशोक दुबे, अनिल गलगली, रेनू मल्लाह, बी डी सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन संस्था के उपाध्यक्ष तथा शाखा प्रभारी डॉ किशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुंद शर्मा, अशोक सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र पांडे,भारत पांडे , मानिकचंद यादव, डॉ शैलेश यादव, सोनू यादव, प्रशांत परदेसी, ज्ञान सागर महाराज, दीपेश मिश्रा, सुरेंद्र मेहरा, वैभव शाह, श्यामजीत यादव, श्यामलाल यादव, लालचंद गुप्ता, भोला वर्मा, अनिल कनौजिया, रवि यादव, पूरव गांधी, विजय सोनी, दशरथ शर्मा , दयाराम यादव, लालजी यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।