पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल फीस के लिए 'चेक' वितरण का हुआ आयोजन
पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल फीस के लिए 'चेक' वितरण का हुआ आयोजन

* अमित मिश्रा
गोरेगांव : विवेक एलूमनाई एसोसिएशन के तत्वाधान में जरूरमंद विद्यार्थियों के स्कूल की फीस के लिए चेक प्रदान करने हेतु चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
स्वामी अय्यप्पा देवस्थान ,बांगुर नगर, गोरेगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित रहे.

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अपने हाथों कुल 90 विद्यार्थियों में चेक वितरित किया तथा वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित भी किया.
इस आयोजन की सफलता के लिए जयश्री उन्नी और शिशिर शेट्टी सहित अनेक उत्साही नागरिकों का योगदान उल्लेखनीय है.
