मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भगवान व्यंकटेश्वर के भव्य मंदिर का भूमि पूजन हुआ ...

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भगवान व्यंकटेश्वर के भव्य मंदिर का भूमि पूजन हुआ ...

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भगवान व्यंकटेश्वर के भव्य मंदिर का भूमि पूजन हुआ ...

_नवी मुंबई में बनेगा प्रतिकृति तिरुपति मंदिर 

* विशेष संवाददाता

     पनवेल, 7 जून  : नवी मुंबई में प्रतिकृति तिरुपति मंदिर का निर्माण किया जानेवाला है। श्री तिरुमला तिरुपति देवस्थान ( टीटीडी) अंतर्गत भगवान व्यंकटेश्वर के मंदिर का उल्वे, नवी मुंबई में भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष रूप से उपस्थित हुए । 

   नवी मुंबई के उप-महापौर और रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे,  सांसद श्रीरंग बारणे, तिरुमला ट्रस्ट सदस्य मिलिंद नार्वेकर, विधायक भरतशेठ गोगावले,विधायक महेश बालदी, तिरुमला ट्रस्ट अध्यक्ष वाय.व्ही. सुब्बा रेड्डी सहित तिरुमला ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।