दशहरा पर्व पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

दशहरा पर्व पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

दशहरा पर्व पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

* संवाददाता

  सायन: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दशहरा पर्व पर पथ संचलन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जी.एस.बी. हॉल, सायन, मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माटुंगा से शिव किले तक पथ संचलन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता समीरजी कोपिकर (मुंबई महानगर के सह-संपर्क प्रमुख) ने दशहरा पर्व के महत्त्व पर सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस पर्व को राष्ट्र सेवा एवं अनुशासन का प्रतीक बताते हुए सभी को संगठित होकर देश की सेवा करने का आह्वान किया।
   आयोजन के विशेष अतिथि योगाचार्य भारत भूषण (संस्थापक, श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर) ने अपने संबोधन में कहा कि "हम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी के साथ कच्छ से कन्याकुमारी तक 'हर देवालय हो विद्यालय' और 'हर गौशाला हो पाठशाला' अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत संस्कार, देशभक्ति, आत्मरक्षा एवं कौशल विकास की शिक्षा प्रदान की जा रही है।"
 उन्होंने "हर हाथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी" कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध और बिरसा मुंडा जैसी विभूतियों की याद दिलाते हुए सभी राष्ट्रप्रेमियों से भेदभाव मिटाकर एकजुट हो, राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। स्वामी जी की बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने उपस्थित जन समुदाय को भावविभोर कर दिया।
  कार्यक्रम का समापन बांसुरी वादन और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।